Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

PM Modi ने उत्तराखंड के लिए आपदा राहत पैकेज का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुंचे, आपदा की स्थिति का लिया जायज़ा।

मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद।

प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं।

प्रधानमंत्री मोदी NDRF, SDRF और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मिले, उनके प्रयासों की सराहना की।

देहरादून। आज उत्तराखंड के दौरे पर पीएम मोदी देहरादून आए , और उन्होंने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को 1200 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। साथ ही आपदा में घायल और मृतकों के लिए धनराशि का भी ऐलान किया है।

PM Modi ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ के पैकेज का किया ऐलान

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की धनराशि देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।इसके अलावा इस आपदा में जिन बच्चों ने माता-पिता को खो दिया हैं उनके लिए पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मदद की जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने ये आश्वासन भी दिया कि आपदा से प्रभावित इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा से बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं, रिपोर्ट के बाद और सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में राज्य के साथ पूरा देश खड़ा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *