“आपदा राहत हेतु सजग निगम – नगर आयुक्त का संकल्प”
नदियों के किनारे जो पुश्ते आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए थे उनके पुनःनिर्माण हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
देहरादून। नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा
आज दिनांक 22 सितम्बर 2025 को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया । प्रभावित क्षेत्रों में जहाँ-जहाँ घरों में मलबा एकत्रित हुआ था, उसे हटवा लिया गया है।
नदियों के किनारे जो पुश्ते आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए थे उनके पुनःनिर्माण हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, जल-निकासी एवं सामान्य यातायात व्यवस्था को सुचारु करने हेतु नगर निगम की ओर से टीमें कार्य कर रही हैं
नगर आयुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में इस प्रकार की किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त–क्षेत्रवार आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी।
जोखिम वाले क्षेत्रों की समय-समय पर जाँच कर आवश्यक सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाए । स्थानीय नागरिकों को आपदा प्रबंधन एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाए जाए।
राहत सामग्री एवं मशीनरी को पूर्व से ही तैयार रखा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपयोग किया जाये


