UKSSSC केस मुख्य आरोपी खालिद हरिद्वार से गिरफ्तार

पुलिस ने मारा था आरोपी के घर छापा

परीक्षा में किया था अनुचित साधनों का इस्तेमाल

देहरादून।बता दें मंगलवार सुबह हरिद्वार पुलिस ने खालिद के घर पर छापा मारा था। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो चुका था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों की अभिलेखीय जांच की तो घर से अवैध बिजली आपूर्ति का मामला भी सामने आया। बिजली विभाग ने आरोपी के पिता के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

बता दें खालिद पर आरोप है कि 21 सितंबर को आयोजित UKSSSC परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल किया था। खालिद के खिलाफ कोतवाली रायपुर में मुकदमा दर्ज है। हरिद्वार पुलिस आरोपी को देहरादून ट्रांसफर की तैयारी कर रही है।

हरिद्वार एसएसपी और देहरादून एसएसपी द्वारा गोपनीय स्थान पर परीक्षा के नकलबाज से गोपनीय स्थान पर पूछताछ जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *