पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने CM आवास कूच किया

 

देहरादून ।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक घोटाले की जाँच को लेकर आहूत “मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम” में प्रीतम सिंह वह अन्य सम्मानित साथियों के साथ भागीदारी की। मुख्यमंत्री द्वारा पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की घोषणा की गई है तथा मामले में गठित एसआईटी की भी जांच भी गतिमान है। सीबीआई जांच की घोषणा का भाजपाई इतिहास किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसलिए आज इस कूच के माध्यम से कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख मांग सरकार से कर रही है।

पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो।
 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया की तत्काल बर्खास्तगी।
 स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को निरस्त कर परीक्षा की नई तिथियां शीघ्र घोषित की जायें।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक घोटाले की जाँच को लेकर आहूत “मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम” में प्रीतम सिंह वह  अन्य सम्मानित साथियों के साथ भागीदारी की।

प्रीतम सिंह ने कहा की प्रदर्शन से भयभीत प्रदेश सरकार ने हमेशा की तरह पुलिस को आगे करते हुए अन्य प्रदर्शनकारी साथियों के साथ हिरासत में लेते हुए पुलिस लाईन ले जाया गया। भाजपा इस तरह पुलिस बल के प्रयोग के माध्यम से कांग्रेसजनों को डरा नहीं सकती।

हम प्रदेश के लाखों बेरोजगार साथियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा भर्ती परीक्षाओं की शुचिता को बनाये रखने के लिये अपनी मांगों पर अडिग हैं और सरकार से मांग करते हैं कि पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *