Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

वोट चोरी मुद्दे पर महिला कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान।

 

देहरादून । देशभर में कांग्रेस पार्टी वोट चोरी का मुद्दा लेकर सड़कों पर उतर रही है। तो वहीं देश के सभी राज्यों में कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूर्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था जिसके बाद अब उत्तराखंड महिला कांग्रेस के द्वारा भी वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। वही उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी ने बताया है कि बिहार में 23 लाख महिलाओं के वोट गायब हैं तो वहीं अब उत्तराखंड  महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा की अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के द्वारा महिला कांग्रेस को 50000 सिग्नेचर करने का टारगेट दिया गया है जिस अभियान की लॉन्चिंग कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से होगी तथा 15 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और वोट चोरी के खिलाफ आवाज को बुलंद किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *