बड़ी खबर,प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर बैग,झोला, पानी की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, लाइटर आदि सामान ले जाना होगा प्रतिबंधित

 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर FRI मैं जहां कल प्रधानमंत्री का प्रोग्राम होना है इसी को देखते हुए  यातायात को डायवर्ट किया गया है वही सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील किया गया है तो वही आयोजित होने वाले  कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल में सभी व्यक्तियों के लिए किसी भी तरह का बैग,झोला, पानी की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, लाइटर व अन्य सामान ले जाना प्रतिबन्धित किया गया है।

अतः कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले आम जन से अनुरोध है कि ऐसी किसी भी वस्तु को अपने साथ कार्यक्रम स्थल में न लाये, ऐसी किसी भी वस्तु के साथ किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *