SSP देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में दून पुलिस ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान

0
9

 

आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस

पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में संदिग्धों की तलाश हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ की आकस्मिक चेकिंग।

चैकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन संबंधित जानकारी

संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा समय समय पर अलग-अलग स्थानों पर वृह्द स्तर पर आकस्मिक चेकिंग के दिए हैं निर्देश

देहरादून। आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो, व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय- समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके चलते 02/12/2025 को जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा थाना क्षेत्रों में स्थित रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस, डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन में यात्रियों/ वाहनों की सघन चेकिंग की गई, साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों व मॉल आदि में पार्किंग एरिया व आस पास अंधेरे स्थानों में चेकिंग कर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here