विनोद उनियाल का ड्राइवर था शूटर
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज विनोद उनियाल का ड्राइवर है। मृतक का अपनी मां बीना शर्मा से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में ये भी पता चला है कि मृतक की मां ने अपने बेटे की दिनचर्या के बारे में उसके मैनेजर से जानकारी ली थी।
करोड़ों के लेन-देन को लेकर मां से था विवाद
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि विनोद उनियाल और मृतक की मां बीना शर्मा काफी सालों से एक दूसरे के संपर्क में थे। बीना शर्मा विनोद को करोड़ों रुपए की रकम तक दे चुकी थी। जिसके चलते अर्जुन का अपनी से झगड़ा रहता था। जांच में सामने आया कि अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा और उनके सहयोगियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
अभियुक्त दोनों सगे भाई हैं
पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वो दोनो सगे भाई हैं तथा मूल रूप से ग्राम देवीखाल, पो0 गुमखाल, कोटद्वार जिला पौडी गढवाल के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ चक्खुवाला कोतवाली क्षेत्र में रह रहे हैं। अभियुक्त पंकज राणा, विनोद उनियाल के पास ड्राइवर का काम करता है तथा अभियुक्त राजीव ऑटो चलाने का कार्य करता है।
रडार में आई मृतक के मां की भूमिका
जीएमएस रोड स्थित एक संपत्ति का करीब 14 करोड़ रुपए में सौदा हुआ था, जिसमें से 8 करोड़ रुपए दिए जा चुके थे। शेष भुगतान और मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा गया था। आरोप है कि मृतक की मां और सहयोगियों ने अर्जुन को रास्ते से हटाने के लिए 12 लाख में शूटरों से सौदा किया था। इसमें से 3 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे।
मां से भी पूछताछ जारी
एसएसपी ने बताया मुख्य आरोपी पंकज राणा और राजीव उर्फ राजू ने पूछताछ में हत्या की सुपारी लेने की बात कबूल की। पुलिस ने साजिश में शामिल मृतक की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
मुठभेड में गिरफ्तार हत्याकाण्ड के दोनो मुख्य अभियुक्तों पंकज राणा व राजीव का पुलिस द्वारा मां0 न्यायालय से रिमाण्ड कराया गया।
नाम पता अभियुक्तगण:-
1- पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासी- 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून उम्र 52 वर्ष
2- राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून, उम्र 50 वर्ष
3- बीना शर्मा पत्नी स्व0 आर0सी0 शर्मा , निवासी 40/1 बसंत विहार,
4- विनोद उनियाल पुत्र घनश्याम उनियाल, निवासी गैलेक्सी लैक्सोटिका अपार्टमेंट, 31 इन्दर रोड डालनवाला।
5- अजय खन्ना, पुत्र जे0पी0 खन्ना निवासी: 12 ई०सी० रोड, डालनवाला, देहरादून
बरामदगी :-
1- घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा /खोखा कारतूस
2- घटना मे प्रयुक्त स्कूटी