एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने बिदांल क्षेत्र में की आकस्मिक छापेमारी
घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू
अभियुक्ता द्वारा व्हट्सअप के माध्यम से पीड़िताओं की फोटो को भेजा जाता था ग्राहकों को
फ़ोन पर ग्राहकों से रेट व मिलने का स्थान निर्धारित कर अन्य अभियुक्त के माध्यम से महिलाओं को भेजा जाता था ग्राहकों तक
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम द्वारा दिनांक: 16-03-26 की रात्रि में गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो घर के अन्दर 03 महिलाएं तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला सहित 03 अभियुक्तो 01: रानी देवी पत्नी दीपक कुमार 02: आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे तथा 03: फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मकान अभियुक्ता रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को अभियुक्ता द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी। अभियुक्ता व्हट्सअप के माध्यम से लडकियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट व लडकियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी तथा अभियुक्त आशीष लडकियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। जिसके एवज में उसे मोटा कमीशन मिलता था।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- रानी देवी पत्नी दीपक कुमार नि0 म0नं0 59 रघुनाथ मंदिर गाँधीनगर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
2- आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान
3- फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी शास्त्री नगर खाला कैण्ट, थाना कैण्ट, देहरादून
Leave a Reply