जिला, मंडल और बूथ तक पहुंचेगा सदस्यता अभियान
पदाधिकारी बैठक में दिया जाएगा चुनाव में हैट्रिक लगाने की रणनीति को अंतिम रूप
हरिद्वार । चुनावों में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक से पूर्व सयुंक्त मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सभी मोर्चों को एक लाख नए सदस्य एक मोर्चा के संकल्प के साथ प्रारंभ हुई हैं। बैठक में सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों द्वारा वर्तमान कार्यक्रमों के साथ आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा सह प्रभारी अरविंद मेनन एवं सुश्री बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि हमें संगठन और उसके विचारों को लेकर संतुष्ट होकर बैठने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक मोर्चे को एक लाख से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ना पर काम करना है। चूंकि हमारे नेतृत्व और डबल इंजन सरकार से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। लिहाजा अब सदस्यता अभियान को प्रदेश के साथ जिला मंडल और बूथ स्तर तक ले जाना होगा। मोर्चे के कार्यकर्ताओं को सांगठनिक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से अपने अपने वर्ग, समाज और क्षेत्रों तक लेकर जाना है। क्योंकि चुनाव की इस राजनैतिक लड़ाई में भाजपा में अग्रिम सिपाही मोर्चा कार्यकर्ता ही होता है। हमे प्रत्येक बूथ को जीतने की दृष्टि से आगे बढ़ना है, और चुनावी अभियान में अपनी संपूर्ण सहभागिता देनी है। उन्होंने कहा, हालांकि अधिकांश जनकल्याणकारी कार्यों में हमारी सरकार आगे बढ़ चुकी है, फिर भी जो थोड़े कार्य शेष हैं उन्हें लेकर भी हमें जनता में विश्वास जगाना है कि इन सबको भी भाजपा ही पूरा कर सकती है। शीघ्र जनआशीर्वाद यात्रा भी निकलने वाली है, जिसमें आप सभी को महिलाओं, युवाओं, पिछड़े वर्गों, किसानों आदि सभी वर्गों के लोगों को अभूतपूर्व संख्या में जोड़ना है।
मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक में पार्टी के सातों मोर्चे और 22 प्रकोष्ठ ने इस महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में प्रतिभाग किया है। जिसमें पार्टी द्वारा मोर्चों प्रकोष्ठों के लिए बड़ी संख्या में समाज के बीच के हर वर्ग को जोड़ने के स्वरूप के आधार पर कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, इन सबको समाज में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने और जोड़ने को कहा गया है। हमने लक्ष्य निर्धारित किया है, प्रत्येक मोर्चा एक-एक लाख नए लोगों को जोड़ने का काम करेगा। खास तौर पर बूथ स्तर पर सदस्यता के अभियान चलेंगे और हम लोग जो अन्य दलों के प्रभावशाली बूथ पर कार्यकर्ता रहते हैं, वह हमसे संपर्क कर रहे हैं। उनकी जॉइनिंग कराई जाएगी, लेकिन युवाओं की जॉइनिंग युवा मोर्चा द्वारा हो, महिलाओं की जॉइनिंग महिला मोर्चा द्वारा हो, हर मोर्चा प्रकोष्ठ ऐसे सबको अपने साथ जोड़ने का काम करे, इस भाव के साथ इस बैठक में रणनीति बनी है।
उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ-साथ प्रत्येक मोर्चे के कार्यक्रम, उसका स्वरूप, मोर्चों की ज़िले की कार्यसमिति, मोर्चों की मंडल की कार्यसमिति के कार्यक्रम और उनकी तिथियां भी तय की गई हैं। जिसमें दिसंबर अंत तक सारे मंडल तक की बैठकें हमारी पूर्ण हो जाएंगी, यह हमने निश्चित किया हुआ हैं इसके साथ-साथ सामाजिक संवाद के कार्यक्रम के तहत हमारे उत्तराखंड के अंदर जितने भी सामाजिक क्षेत्र हैं, उन सबसे संवाद के कार्यक्रम लोग करेंगे, नुक्कड़ सभाएं करेंगे, महिलाओं की चौपाल करेंगे। एससी, एसटी, ओबीसी अपने समाज के बीच में जाकर कार्यक्रमों की श्रृंखला बनाएगी। किसान मोर्चा किसानों के बड़े सम्मेलन दो बड़े सम्मेलन होंगे, एक गढ़वाल में एक कुमाऊं में। ये यह सारे कार्यक्रम चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी हमने निश्चित किए हुए हैं। बैठक में चुनाव तक उन सभी कार्यक्रम स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया है, जिन्हें पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों ने दिसम्बर, जनवरी में अंजाम देना है।












Leave a Reply