टीम मैं हूं सेवादार, ने विश्व गौरैया दिवस मनाया

0
2

टीम मैं हूं सेवादार लगभग 5000 घोसला देहरादून, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मुंबई ,बेंगलुरु, इत्यादि स्थानों पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरण करके ऑनलाइन घोसला भेज चुकी है

धीरे-धीरे हरियाली का गायब होना भी गौरैया की घटती संख्या का मुख्य कारण है: टीम मैं हूं सेवादार

देहरादून। बीते रोज बढ़ चढ़कर समाज में जन चेतना के लिए विश्व गौरैया दिवस मनाया गया कहते हैं किसी भी सुखद परिवर्तन के लिए स्वयं से ही सच्चे और सतत प्रयास करने होते हैं टीम मैं हूं सेवादार वर्ष 2020से गौरैया को बुलाने एवं पुनः घरों में स्थापित करने के लिए निरंतर जमीनी प्रयास कर रही है और अब प्रयास दिखने भी लगे हैं  टीम मैं हूं सेवादार लगभग 5000 घोसला देहरादून, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मुंबई ,बेंगलुरु, इत्यादि स्थानों पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरण करके ऑनलाइन घोसला भेज चुकी है

गौरैया का इंसान से बहुत पुराना नाता रहा है क्योंकि यह पेड़ों पर घोसला नहीं बनाती पहले कच्चे घरों में इसको आसानी से जगह मिल जाया करती थी परंतु अब आधुनिक मकान होने के कारण गौरैया के लिए कोई स्थान नहीं बचा रहता और धीरे-धीरे हरियाली का गायब होना भी गौरैया की घटती संख्या का मुख्य कारण है परंतु  टीम मैं हूं सेवादार निरंतर पवित्र मन के साथ यह कार्य करती जा रही है इसी क्रम में आज छोटे-छोटे बच्चों के साथ बिजनेस इंटरनेशनल ग्रुप के साथ भी गौरैया दिवस मनाया गया सभी को संकल्प दिलाया गया कि हम सभी अपने घरों घोसला लगाने के साथ-साथ दाना एवं पानी की व्यवस्था भी करेंगे छोटे बच्चों को गौरैया दिवस के अवसर पर चॉकलेट भी भेंट की गई छोटे बच्चे बड़े उत्साहित दिखे।

आज के जन जागरण अभियान में मास्टर अंश, कुमारी नित्य, गोपाल ,आयुष उमंग ,आराध्या ,श्वेता ,ध्रुव सौभाग्य ,पीहू ,विवेक अग्रवाल ,सुरेश जोशी ,नवीन आहूजा ,पुनीत गुप्ता ,शिवानी ,रितु वासु चेतन ,अखिल डबराल माहिरा ,सूचित गर्ग आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here