अग्निवीरों के लिए देश का पहला सेल स्थापित करेगा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवाद, हजारों युवाओं ने की सहभागिता।

विकसित भारत के संकल्प में ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे अग्निवीर हमें उम्मीद है- सीएम धामी

हमारी सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए नियुक्तियों में पारदर्शिता लाई और 34000 से अधिक नियुक्तियां सम्पन्न हुई- सीएम धामी

देहरादून। देहरादून में आयोजित ‘अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य, राष्ट्रसेवा और पुनर्वास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और सहभागिता इस बात का प्रमाण रहा कि प्रदेश का युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और सैनिकों तथा उनके परिवारों का सम्मान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के तहत राज्य सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, ताकि राष्ट्रसेवा के बाद उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

राज्य सरकार का उद्देश्य अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में अग्निवीरो के लिए एक अलग सेल का गठन किया जाएगा । उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य होगा जहां पर अग्नि वीर सेल का गठन होगा साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की सेल का गठन अग्निवरों को आ रही परेशानियो से दूर किया जा सके।

कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर स्पष्ट हुआ कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता, सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में सैन्य गौरव की परंपरा को और सशक्त बनाने तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि paryatan विभाग के अंतर्गत होम स्टे अनुदान में अग्निवीरो को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *