Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

रुद्रपुर में शीघ्र शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का संचालन

विधानसभा सत्र में सरकार जनहित के सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा और तथ्यों के आधार पर जवाब देने के लिए तैयार है:मुख्यमंत्री

नशे पर रोक लगाना सरकार की प्राथमिकता  

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेजों का संचालन शुरू हो चुका है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु सीट आवंटन का आदेश प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के साथ एम्स के केंद्र को भी शीघ्र शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में तंबाकू एवं निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य संबंधित उत्पादों पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार जागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई पर जोर दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, नियमित जनसंवाद तथा मातृशक्ति, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और युवाओं से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के संबंध में मुख्यमंत्री  ने कहा कि सरकार जनहित के सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा और तथ्यों के आधार पर जवाब देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *