युद्धस्तर पर शुरू हुआ बचाव कार्य
अचानक आया पानी और मलबा
घायलों का इलाज जारी
देहरादून।चमोली के पीपलकोटी में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा हो गया है। सुरंग में पानी और मलबा आने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। कई मजदूर घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास चमोली की पीपलकोटी में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में सरिया की वेल्डिंग करने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में पानी और मलबा सुरंग में आ गया। बताया जा रहा है कि पानी और मलबा इतनी तेजी से सुरंग में आया कि वहां काम कर रहे मजदूरों को बचने का मौका ही नहीं मिला और वो वहीं फंस गए। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय टनल के अंदर मौजूद श्रमिकों की संख्या को लेकर पुष्ट सूचना नहीं है लेकिन 22 मजदूर टनल के अंदर होने की बात कही जा रही है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। NDRF, SDRF के साथ ही ITBP, सेना, पुलिस और अन्य एजेंसिया बचाव कार्य में जुट गईं। चूंकि तकरीन पांच फिट की ऊंचाई तक पानी भरा हुआ था लिहाजा बचाव कर्मियों को विशेष उपकरणों की मदद से अंदर जाना पड़ा। बचाव कर्मियों को पानी के अंदर कुछ मजदूरों के शव डूबे हुए मिले। रात साढ़े दस बजे के आसपास तक आई जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव कार्य में लगे जवानों ने 16 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया था। इस हादसे में सात श्रमिकों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हैं।
हादसे में घायल मजदूरों को गोपेश्व के जिला अस्पताल में लाया गया है। इनमें से कुल 19 लोगों को अलसुबह तक पहुंचाया गया जिसमें से सात की मौत हो चुकी थी जबकि 12 श्रमिक गंभीर स्थिती में नहीं थे। हालांकि बाद में एक श्रमिक की हालत कुछ अस्थिर होने पर उसे श्रीनगर के बेस अस्पताल में भेज दिया गया
मृतकों का नाम, उम्र एवं स्थान
1.प्रदीप सिंह, उम्र 31 वर्ष
ग्राम- गेंवाल, चम्बा, जिला टिहरी निवासी
2.मुकेश, उर्गम, जिला चमोली
3.दुर्लभ शर्मा, बिहार
4.विजय, उम्र 28 वर्ष, झारखंड
5.जितेन्द्र कुमार, झारखण्ड
6.लोकेश्वर, सूचना प्राप्त की जा रही है
7.भुनेश्वर, सूचना प्राप्त की जा रही है











Leave a Reply