Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

BJP नेताओं की गाड़ियों की कतार से परेशान हुए लोग, एक शख्स ने नेता के ड्राइवर के जड़ दिया थप्पड़

नेताओं की गाड़ियों की कतार से परेशान हुए लोग

एक शख्स ने BJP नेता के ड्राइवर के जड़ दिया थप्पड़

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। अपने घर के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा देख एक शख्स का पारा इतना चढ़ गया कि उसने भाजपा नेता के ड्राइवर के थप्पड़ तक जड़ दिया। घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल देहरादून में स्थित भाजपा कार्यालय में आज सुबह से ही बैठकों का दौर जारी था। मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में बैठक चल रही थी। जिसक वजह से भाजपा कार्यालय के बहार नेताओं की गाड़ियों का जमावड़ा सड़कों पर लगा था। इस वजह से अपने घरों के बाहर भीड़ देख स्थानीय लोग परेशान है।

मंगलवार को आसपास के लोगों का पारा चढ़ गया। इस दौरान एक शख्स के घर के गेट पर भाजपा नेता की गाड़ी खड़ी हुई थी। गुस्साए शख्स ने भाजपा नेता के ड्राइवर के तमाचा जड़ दिया। बता दें लंबे समय से पार्टी कार्यालय के बाहर गाड़ियों के जमावड़े को लेकर आसपास के लोग आपत्ति जाता रहे हैं। जो मंगलवार को खुलकर सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *