Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

श्री टपकेश्वर शोभायात्रा के दौरान 26/08/2026 को रूट रहेगा डाइवर्ट

 

*ट्रैफिक प्लॉन*

Dehradun। दिनांक 26/08/2026 को शिवाजी धर्मशाला से श्री टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत देहरादून शहर का यातायात प्लान निम्नवत् रहेगा ।*

*रुट – शिवाजी धर्मशाला – सहारनपुर चौक – झंडा बाजार – पल्टन बाजार – घंटाघर – बिन्दाल – कैण्ट क्षेत्र – डाकरा बाजार – गढ़ी कैण्ट चौक – टपकेश्वर मन्दिर*

*समय – 10.00 बजे से प्रारम्भ*

1- शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं प्रिन्स चौक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा।

2- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पूर्व बल्लीवाला व लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नही आयेगा, वाहनों को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा।

3- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने तथा सहारनपुर चौक पर यातायात के सामान्य होने पर सभी डायवर्जन को सामान्य कर दिया जायेगा।

4- शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चौक की ओर से अपने गंतव्य स्थान की ओर भेजा जायेगा।

5- बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चौक से बिन्दाल चौकी कट, बिन्दाल / कैण्ट क्षेत्र की ओर होते हुए दिलाराम चौक की ओर यातायात के दबाव के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा।

6- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल कट पास करने पर सभी डाईवर्जन सामान्य किये जायेगे।

7- शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा जायेगा व पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा।

8- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड़ पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।

बैरियर/डायवर्ट प्वांइट :-

1- पटेलनगर मण्डी
2- बल्लीवाला चौक
3- मातावाला बाग तिराहा
4- बल्लुपूर चौक
5- कौलागढ चौक
6- दर्शनलाल चौक
7- प्रिंस चौक
8- घंटाघर

*नोट*-

1- आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा।

2- वाहन चालकों से अनुरोध की समय 14:00 बजे से 20:00 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड़, बल्लूपुर से घंटाघर मार्ग का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे।

3- शोभायात्रा के दृष्टिगत सभी प्रकार के लोडिंग वाहनो का समय प्रातः 10.00 बजे से 20.00 बजे तक शहर क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

4- अतः देहरादून की सभ्रान्त नागरिको / जनता से अपील है कि उपरोक्त शोभायात्रा मार्गो का प्रयोग न करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिये अन्य वैकल्पिक व डायवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *