Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, केंद्र ने दी मंजूरी, CM ने जताया आभार

दूसरी अपील के बाद मिली मंजूरी

CM Dhami ने जताया केंद्र सरकार का आभार

देहरादून। उत्तराखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पिथौरागढ़ स्थित स्व. जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से MBBS की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने कॉलेज की दूसरी अपील स्वीकार करते हुए 50 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की अनुमति दे दी है।

प्राथमिक अपीलें खारिज होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने बुनियादी ढांचे में सुधार किया और आवश्यक फैकल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित की। तैयारियां पूरी करने के बाद केंद्र सरकार के समक्ष दूसरी अपील दाखिल की गई। केंद्र सरकार के तकनीकी विशेषज्ञ समूह और मुख्य संचालन अधिकारी ने कॉलेज की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और उपलब्ध संसाधनों की दोबारा समीक्षा की। समिति ने पाया कि कॉलेज में 50 MBBS सीटों के लिए आवश्यक फैकल्टी और संसाधन पर्याप्त हैं। इसके बाद 50 सीटों पर दाखिले की अनुमति दे दी गई।

सत्र की मंजूरी मिलने के बाद सीएम धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती प्रदान करते हुए और सीमांत क्षेत्रों के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पिथौरागढ़ जिले में स्थित स्व. जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की पढ़ाई शुरू करने को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मंजूरी प्राप्त हुई है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *