Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

चुनाव आयोग, भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर कार्य कर रहा है: गणेश गोदियाल

25 सितम्बर को देश भर में निर्वाचन कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

एस.आई.आर. प्रक्रिया के तहत धांधली कर आम लोगों के वोट काटे जा रहे: गणेश गोदियाल 

देहरादून।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था होने के बावजूद पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर कार्य कर रहा है तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित दोनों चुनाव आयुक्त भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

गणेश गोदियाल ने कहा कि आगामी समय में उत्तराखंड राज्य सहित जिन राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें एस.आई.आर. प्रक्रिया के तहत जिस प्रकार धांधली कर आम लोगों के वोट काटे जा रहे हैं उससे स्पष्ट है कि चुनाव आयोग पूरी तरह केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारों पर काम कर रहा है। कांग्रेस पार्टी निर्वाचन आयोग की इस प्रकार की कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है।

वही कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्वाचन आयोग के इस रवैये के खिलाफ कल दिनांक 25 सितम्बर को देशभर में निर्वाचन कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *