Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा देहरादून से पुरकुल गांव तक एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने 25वें स्थापना दिवस समारोह के क्रम में एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

साईकिल रैली कार्मिकों एवं आम जनता में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित की गई:अजय कुमार सिंह 

देहरादून । यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने 25वें स्थापना दिवस समारोह के क्रम में मनाए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत आज देहरादून से पुरकुल गांव तक एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्मिकों ने  लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय की। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि निगम द्वारा यह साईकिल रैली कार्मिकों एवं आम जनता में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित की गई है। अजय कुमार सिंह ने कहा कि साइकिल जैविक ईंधन के प्रयोग के बिना उपयोग होने वाला यातायात का एक सरल, लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण साधन है। यह स्वस्थ और प्रसन्न रहने का बेहतरीन व्यायाम भी है। निगम के मुख्यालय उज्ज्वल से इस साईकिल रैली को निगम के निदेशक परिचालन जीएस बुदियाल तथा अधिशासी निदेशक मानव संसाधन आशिष कुमार जैन ने झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जीएस बुदियाल ने कहा कि निगम द्वारा कार्मिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साइक्लिंग के साथ ही अन्य कई खेल संबंधित गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी इस रैली में प्रतिभाग किया। साईकिल रैली गढ़ी कैंट, गुच्चूपानी, भगवन्तपुर होते हुए पुरकुल पहुंची तथा वहां से वापस निगम मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के समापन समारोह में प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।

रैली में यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परिचालन जीएस बुदियाल, अधिशासी निदेशक आशिष कुमार जैन, महाप्रबंधक नीरज जैन, भरत भारद्वाज, राजेश कुमार, उपमहाप्रबंधक सचिन डंगवाल, जयपाल सिंह,  स्वयंभू डिमरी के साथ ही अशोक कुमार वर्मा, आनंद सिंह रावत,  जयवीर तड़ियाल, सुशील नेगी, विरेन्द्र नेगी, विकास भद्री, सुधीर चावला,  दिनेश भारद्वाज, मनोज कश्यप, रत्नेश बिष्ट सहित लगभग सत्तर कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *