Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

यूजेवीएन लिमिटेड के तत्वावधान में दो दिवसीय उत्तराखंड पावर सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का आयोजन।

महिला युगल में कमला राणा और सुनीता बिष्ट की जोड़ी सोनम मखीजा और मोना उप्रेती की जोड़ी को हराकर बनी विजेता।

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा उत्तराखंड पावर सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का आयोजन दिनांक 01 एवं 02 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में यूजेवीएन लिमिटेड, यूपीसीएल, पिटकुल, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग, ऊर्जा सैल, उरेडा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टीएचडीसी, एनटीपीसी, एनएचपीसी, रिन्यू जल ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड तथा अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी लिमिटेड सहित विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ युजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खेल गतिविधियों के माध्यम से एक साझा मंच प्रदान करना तथा उनके बीच आपसी सहयोग, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सौहार्द को प्रोत्साहित करना है। साथ ही व्यस्त कार्यशैली के बीच खेलों के प्रति रुचि बढ़ाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देना है। इस अवसर पर निगम के निदेशक परिचालन जीएस बुदियाल ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि संस्थानों के बीच बेहतर संबंध एवं कार्यसंस्कृति विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री बुदियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के मुकाबलों में महिला युगल वर्ग में कमला राणा और सुनीता बिष्ट की जोड़ी ने सोनम मखीजा और मोना उप्रेती की जोड़ी को हराकर विजेता का खिताब जीता। अन्य मुकाबलों के फाइनल कल दिनांक 02 नवंबर को खेले जाएंगे। इसमें टीम इवेंट में यूजेवीएन तथा यूपीसीएल फाइनल में पहुंचे। पुरुष युगल 45 प्लस श्रेणी के फाइनल में कल जी.एस. बुदियाल तथा अमित कटारिया की जोड़ी का मुकाबला संजय कुमार तथा मनोज रावत की टीम से होगा। महिला एकल का फाइनल कमला राणा तथा सोनम मखीजा के बीच होगा। मिश्रित युगल का फाइनल में ललित कुमार तथा पूजा नेगी की जोड़ी का मुकाबला सुमित राणा तथा कमला राणा की जोड़ी से होगा।

प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। कल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *