Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

हरक सिंह रावत की पत्नी ने जारी किया अपना बयान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। देहरादून में संपत्ति हड़पने और चेक बाउंस के आरोपों के बीच अब पूर्व मंत्री की आधिकारिक धर्मपत्नी दीप्ति रावत मैदान में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बयान जारी कर खुद को डॉ. हरक सिंह रावत की इकलौती कानूनी रूप से विवाहित पत्नी बताया है और सोनिया आनंद को अपना दावा साबित करने की चेतावनी दी है

 है मामला

बता दें एक दिव्यांग व्यक्ति हरिओम सहगल ने एसएसपी देहरादून को तहरीर दी है। जिसमें शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2021 में उन्होंने देहरादून स्थित बुद्धबाजार मोहल्ले का एक भवन जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद रावत को बेचा था। पीड़ित हरिओम सहगल का कहना है कि 56 लाख रुपये में तय हुए इस सौदे में उन्हें केवल 12.80 लाख रुपये ही मिले और बाकी के 43.2 लाख रुपये के चेक बाउंस हो गए। सहगल का आरोप है कि सोनिया आनंद ने लेन-देन, सौदों और अपनी पहचान दर्ज कराने के लिए खुद को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी बताया। उनके प्रभाव का इस्तेमाल करके संपत्ति पर कब्जा कर लिया और उन्हें डराया-धमकाया।

हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत ने दी अदालत जाने की चेतावनी

इन दावों और गतिविधियों के सामने आने के बाद ही डॉ. हरक सिंह रावत की प्रथम और कानूनी रूप से विवाहित पत्नी दीप्ति रावत ने वीडियो बयान जारी कर सोनिया आनंद रावत को चुनौती दी कि वे खुद को हरक सिंह रावत की पत्नी साबित करने के कानूनी प्रमाण सार्वजनिक करें। इस जमीनी विवाद और मीडिया में सोनिया आनंद को हरक सिंह रावत की पत्नी बताए जाने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने एक वीडियो बयान जारी किया।

दीप्ति रावत ने कहा “मैं डॉ. हरक सिंह रावत की कानूनी रूप से विवाहित पत्नी (धर्मपत्नी) हूं। मेरा इस किसी भी जमीनी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य महिला खुद को डॉ. हरक सिंह रावत की पत्नी होने का दावा कर रही है, तो वह इसके प्रमाण सार्वजनिक करे। दीप्ति रावत ने कहा कि भ्रामक खबरों और पहचान से उनके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और अपनी व अपने परिवार की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *