Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

क्या त्यौहारी सीजन में बेमतलब रैली से व्यापारियों व जनता को नहीं होगी असुविधा:सूर्यकांत धस्माना

भाजपा जवाब दे लोकतांत्र को किस से है खतरा:सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने 6 नवम्बर को राजधानी देहरादून में होने वाली भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता भगाओ रैली पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय व राज्य नेतृत्व से सवाल किया कि पिछले बारह वर्ष से केंद्र में व दस सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज भाजपा सबसे पहले राज्य व देश की जनता को इस बात का जवाब दे कि लोकतंत्र को किस से खतरा है और वास्तव में खतरा है तो वे सत्ता में बैठकर क्या भाड़ झोंक रहे हैं ?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा आर एस एस व भाजपा से है जो वोट चोरी चंदा चोरी व भगवान का चढ़ावा भी चोरी कर रहे हैं और सीना जोरी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलवाने वाले महान नेताओं ने देश का जो संविधान तैयार किया उसका सबसे खूबसूरत अध्याय लोकतंत्र है और उस लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार जनता को वोट देने का अधिकार है जिस पर भाजपा ने डाका डाला है इसलिए लोकतंत्र को अगर बचाने की आवशयकता है तो वह भाजपाईयों से बचाने की है और यही अराजकता है कि वे अपने अपराध का दोष विपक्ष पर डाल रहे हैं।

धस्माना ने कहा कि भाजपा को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि क्या धन तेरस दीपावली व भैय्या दूज जैसे त्योहार में जब लोग खरीददारी करते हैं और दुकानदार बिक्री की आस लगाये रहते है ऐसे में राजनैतिक रैली कर क्या व्यापारियों और आम जनता को परेशान नहीं किया जा रहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *