Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

2027 चुनाव के लिए कांग्रेस का प्लान: नए फॉर्मूले से होगा टिकट बंटवारा, हारे चेहरों पर पार्टी नहीं चलेगी दांव

देहरादून। 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने नया फार्मूला तैयार किया है जिसने कांग्रेस नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है। इस बार कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं।

हारे चेहरों पार्टी नहीं चलेगी दांव

उत्तराखंड कांग्रेस उन नेताओं को झटका दे सकती है, जो पिछले चुनावों में मैदान में उतरे थे लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। दूसरे शब्दों में कहें तो, पार्टी उन जाने-पहचाने चेहरों को टिकट देने से इनकार कर सकती है जिन्हें पहले हार का सामना करना पड़ा है। खासकर इसलिए क्योंकि राज्य में कई ऐसे नेता हैं जो लगातार विधानसभा चुनाव हारते रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ कई नए चेहरे भी टिकट पाने की होड़ में हैं।

लिस्ट में इन बड़े नेताओं का नाम शामिल

कांग्रेस का ये नया फार्मूला उन नेताओं के लिए एक बड़ा संदेश है, जिन्हें 2022 के चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि इनमें से हारने वाले नेताओं में लालकुआं से हरीश रावत, श्रीनगर से गणेश गोदियाल, रानीखेत से करन माहरा, विकासनगर नवप्रभात, देहरादून कैंट से सूर्यकांत धस्माना, सहसपुर से आर्येंद्र शर्मा, सल्ट से रणजीत रावत और जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है ।

पार्टी हाईकमान करेगी अंतिम फैसला

वहीं टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस चुनाव कैंपेन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि टिकट देने का अंतिम अधिकार पार्टी हाईकमान के पास है। उनके मुताबिक, जीत की संभावनाओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही प्रत्याशी का चयन किया जाता है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव में हार-जीत का अंतर हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कम वोटों से हारने वाला प्रत्याशी अगली बार ज्यादा वोटों से भी हार सकता है और पहले जीत चुका प्रत्याशी भी चुनाव हार सकता है। ऐसे में टिकट मांगने का अधिकार सभी को है, लेकिन हाईकमान जिसे प्रत्याशी बनाएगा, पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उसके साथ खड़ा होना होगा। टिकट बंटवारे का यह फैसला प्रदेश कांग्रेस के भीतर नए राजनीतिक समीकरण भी तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *