Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

नेत्र चिकित्सालय asg आई केयर का स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने क्या उद्घाटन।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया उद्घाटन।

24 घंटे खुला रहेगा अस्पताल।

उत्तराखंड को मिली एक बड़ी सौगात आंखों से जुड़ी सभी बीमारियों का होगा इलाज।

Dehradun। नेत्र चिकित्सालय एएसजी आई केयर ने दून में अपने नए केंद्र की शुरुआत की है हरिद्वार रोड पर रोडवेज वर्कशॉप के सामने खुले इस केंद्र का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की कवायद में जुटी है अस्पताल की डायरेक्टर डॉक्टर संगीता जैन ने बताया कि यहां पर एक छत के नीचे नेत्र से जुड़ी सभी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा। आयुष्मान, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना, सीजीएचएस ,ईसीएचएस, ईएस आईसी के तहत भी इलाज की सुविधा मिलेगी। यहां पर काफी किफायती दरों में आंख से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इस अस्पताल में आज से जुड़ी मोतियाबिंद, ग्लूकोमा ,रेटिनल रोग ,कॉर्निया ,बेंगापन ,बाल नेत्र विज्ञान न्यूरो नेत्र विज्ञान संबंधी जांच और ऑपरेशन होंगे डॉक्टर संगीता ने बताया की श्रृंखला का प्रबंध एम्स दिल्ली के पूर्व छात्रों की ओर से किया जा रहा है एम्स के डॉक्टर अरुण सिंघवी और डॉक्टर शिल्पी ने इसे लॉन्च किया था यहां पर उनके अलावा डॉक्टर अंशिका कश्यप डॉक्टर दानिश इकबाल और डॉक्टर तुषार गोयल शिवाय देंगे। इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे आंख से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज किया जाएगा और यह अस्पताल हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे खुला रहेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विधायक विनोद चमोली आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *