Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने नई दिल्ली से किया गिरफ्तार।

पुलिस ने अब तक कुल 81 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

डीजीपी अभिनव कुमार ने इस कार्य के लिए पुलिस टीम को 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है।

Dehradun-पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बताया की हल्द्वानी हिंसा एवं उपद्रव की घटना में नामजद अभियुक्त अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के डीजीपी अभिनव कुमार ने इस कार्य के लिए पुलिस टीम को 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है। वही उन्होंने बताया की आज 02 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब तक कुल 81 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *