सेटरिंग खोलने गए दो मजदूरों की शौचालय के गड्ढे में गिरने से मौत।

सेटरिंग खोलते वक्त दो लोगों की मौत।

Dehradun। खबर रुड़की से है जहा नवनिर्माण मकान का सेटरिंग खोलने गए दो मजदूरों की शौचालय के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गाँव में नवनिर्माण मकान से रणसुरा गांव के थाने वाले राशिद, व उस्मान सेटरिंग खोलने गए थे, जब वह सेटरिंग खोलकर जाने लगे तभी वहां मौजूद शौचालय के गड्ढे का स्लैप टूट गया और राशिद उसमे जा गिरा, जिसे बचाने के लिए उस्मान भी गड्ढे में कूद गया, लेकिंन गड्ढे में बनी गैस के कारण वह दोनो बेहोस हो गए, घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आने लगे, लेकिन राशिद और उस्मान को बचाया नही जा सका, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *