मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम के पश्चात श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

मंदिर समिति कार्यालय,समिति विश्राम गृहों तथा संस्कृत विद्यालयों का किया निरीक्षण ।

Dehradun।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति में उत्तराखंड शासन से प्रतिनियुक्त नये मुख्य कार्याधिकारी  विजय प्रसाद थपलियाल शुक्रवार प्रात: श्री केदारनाथ धाम पहुंचे मंदिर में दर्शन किये भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना की तथा जलाभिषेक किया

मंदिर में दर्शन के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस अवसर पर मंदिर समिति अधिकारियों- तथा तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।
मुख्य कार्याधिकारी शुक्रवार को श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण के बाद गुप्तकाशी से केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने यात्री व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के आदेश दिये धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के बावत अधिकारियों, तीर्थयात्रियों तथा तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।
श्री केदारनाथ धाम में उन्होंने मंदिर समिति के पूजा आउंटर,भोगमंडी, कंप्यूटर कक्ष, भंडार, दर्शन पंक्ति, प्रवचन हाल, कैश काउंटिंग सभागार आदि का निरीक्षण किया। मुख्य कार्याधिकारी दिब्य शिला,आदि गुरु शंकराचार्य समाधि के दर्शन को भी किए।
निरीक्षण के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने अधिकारियों -कर्मचारियों की बैठक ली तथा सभी कर्मचारियों को सेवाभाव से कार्य करने की तथा तीर्थयात्रियों अतिथि देवो भव् की भावना से व्यवहार बनाये रखने की अपेक्षा की।इस अवसर पर मंदिर समिति सहायक अभियंता विपिन तिवारी भी मुख्य कार्याधिकारी के साथ निरीक्षण के दौरान में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *