अभियुक्त के विरूद्ध वर्ष 2020 में आत्महत्या का प्रयास किये जाने के सम्बन्ध में कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत किया गया था मुकदमा।
उक्त मुकदमे में अभियुक्त विगत 04 वर्षो से न्यायालय के समक्ष नही हो रहा था पेश।
Dehradun न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की तामीली तथा वांरटियों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित करते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 24-09-2024 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा वाद संख्या- 416/2020 धारा 309 के वारंटी अभियुक्त अरविन्द हटवाल पुत्र अनुसुया प्रसाद हटवाल निवासी 06, सुभाषनगर बनखण्डी ऋषिकेश हाल पता- गली न0 5, गंगानगर ऋषिकेश की गिरफ्तारी हेतु जारी किये गये गैर जमानती वारंट की तामिली में अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी विभिन्न मामलों में न्यायलय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किये गये थे।
गिरफ्तार वारण्टी का नाम पता:-
1- अरविन्द हटवाल पुत्र अनुसुया प्रसाद हटवाल निवासी 06, सुभाषनगर बनखण्डी ऋषिकेश हाल पता- गली न0 5, गंगानगर ऋषिकेश जनपद देहरादून ।
पुलिस टीम :-
1- अ0उ0नि0 मनोज रावत
2- कानि0 मनमोद राणा

