इस नामचिन मेस के खाने में मिले चूहे मचा हड़कंप

0
38

 

आईआईटी रूड़की की मेस के खाने में चूहे दिखाई देने से मचा हड़कंप, छात्रों ने जमकर किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

देहरादून: रुड़की ,देश का नामचीन संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी रुड़की) अक्सर किसी न किसी मामले को लेकर विवादों में बना ही रहता है, इस बार तो बड़ी लापरवाही की वजह से IIT चर्चाओं में आ गया है, दरस्सल आईआईटी रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में खाने के सामान में चूहे मिले हैं. यह चूहे कढ़ाई, चावल, राशन आदि में दिखाई दिए, यह सब देखने के बाद छात्रों ने मेस में ही हंगामा कर दिया. इतना ही नहीं इसकी वजह से 400 से अधिक छात्रों को भूखा भी रहना पड़ा, सोशल मीडिया पर अब इसकी फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बताया जा रहा है कि IIT रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में दोपहर का खाना बना हुआ था, इस दौरान छात्र खाना खाने के लिए मेस में पहुंचे तो उन्होंने मेस की किचन में जाकर देखा तो चूहे खाने में उछल-कूद कर रहे थे, इस दौरान छात्रों ने इसका वीडियो भी बना लिया और अन्य छात्रों को भी मौके पर बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया, छात्रों का आरोप है कि देश का जाना माना संस्थान होने के बावजूद भी यहां पर साफ-सफाई नहीं रखी जाती है, वही इस खाने से छात्र बीमार भी पड़ सकते है, वही गुस्साए छात्रों ने संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, इस दौरान छात्रों की खाना बनाने वाले कर्मचारियो के साथ जमकर बहस भी हुई, हालांकि कर्मचारी छात्रों को समझाते रहे लेकिन छात्रों ने किसी की नहीं सुनी और उन्होंने जमकर हंगामा काटा, इस मामले से IIT कैंपस में हड़कंप मच गया, वही मेस में चूहों की फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आईआईटी रूड़की की मेस के खाने में चूहे दिखाई देने के मामले में आईआईटी रूड़की की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि राधा कृष्ण भवन मेस में रसोई (किचन) में चूहे होने की घटना की जानकारी है, इस मामले में तत्काल जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही स्वछता मानकों के अनुपालन के लिए निर्देशित किया गया है, वहीं भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बाहरी विशेषज्ञों को लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here