बलूनी क्लासेज ने किया होनहारों का सम्मान

 

इस वर्ष नीट में सफलता हासिल कर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस कर रहे 180 छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत।

डाॅ. बलूनी ने कहा कि इस वर्ष संस्थान के अध्ययनरत छात्रों को नीट में ऑल इंडिया पहली रैंक लाने पर 10 लाख, दूसरा स्थान लाने पर 5 लाख और तीसरा स्थान लाने पर 3 लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

बच्चों ने बलूनी क्लासेज को कहा बहुत-बहुत धन्यवाद।

देहरादून। बलूनी क्लासेज में सोमवार को इस वर्ष की नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस कर रहे 75 तथा बलूनी पब्लिक स्कूल के 5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सोमवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, ब्राह्मणवाला, हरिद्वार बाईपास के परिसर में बलूनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी और एमडी विपिन बलूनी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में ललित मोहन रयाल, आईएएस, उत्तराखण्ड सरकार एवं आशुतोष सयाना, डायरेक्टर, मेडिकल एजुकेशन उत्तराखण्ड, तथा  विनोद पाण्डे, निदेशक समीक्षा इंडस्ट्रीज, इस कार्यक्रम में उपस्थित थे । इसके बाद इस वर्ष नीट में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से एप्रेन, स्टैथोस्कोप, एमबीबीएस की किताबें और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. नवीन बलूनी ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के 135 छात्र-छात्राओं ने नीट में सफलता हासिल कर देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में उनके करीब 100 बच्चे पढ़ रहे हैं। डाॅ. बलूनी ने कहा कि इस वर्ष संस्थान के अध्ययनरत छात्रों को नीट में ऑल इंडिया पहली रैंक लाने पर 10 लाख, दूसरा स्थान लाने पर पांच लाख और तीसरा स्थान लाने पर तीन लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि इस वर्ष देहरादून केंद्र से जेईई मेंस में 385, जेईई एडवांस में 17, नीट में 125 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि सुपर-50 बैच के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने ढोल की थाप पर जमकर डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक अनिल सिंह पटेल, विजय कुमार ठाकुर, रमेंद्र कुमार रमण, एस. के. श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार पांडे, एन. एन. जैदी समेत अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *