Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

दीपावली पर्व पर पूजा-अर्चना एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना – ऋतु खण्डूडी भूषण

देहरादून स्थित शासकीय आवास में ऋतु खण्डूडी भूषण ने मनाई दिवाली।

देहरादून। 31 अक्टूबर दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून स्थित शासकीय आवास में ऋतु खण्डूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर एवं माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने दीपावली का पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया।

पूजा-अर्चना के पश्चात प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रभु से विशेष प्रार्थना की। माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद समस्त उत्तराखंडवासियों पर बना रहे और उनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं रिद्धि-सिद्धि का वास हो, इस मंगल कामना के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *