नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना उसे गर्भवती करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस।

गर्भवती पीड़िता की प्रसव के दौरान हो गई थी मृत्यु।

देहरादून। दिनाँक 29/10/2024 को पीड़िता, निवासी – बालावाला रायपुर द्वारा थाना सहसपुर पर उनकी नाबालिक पोती को लक्खी नाम के व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा उनकी नाबालिक पोती के गर्भवती होने तथा प्रसव के दौरान पीड़िता की नाबालिक पोती की मृत्यु हो जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0स0- 308/2024 धारा 336(3), 340(2),351(2) ,352,64,96,105, 3(5) बीएनएस व ¾ पोक्सो अधि० के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक सहसपुर को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में थाना सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए अभियुक्त को दिनाँक 04.11.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया है ।

नाम पता अभियुक्त
लक्की पुत्र धर्मपाल निवासी शंकरपुर सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी, थाना सहसपुर
2- म0उ0नि0 मोनिका मनराल
3- हे0का0 सुभाष
4- का0 विकास त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *