भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की नींव है: डॉ. संदीप सिंघल

यूजेवीएनएल में संविधान दिवस आयोजित।

अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलवाई और इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोराई।

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में संविधान दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने भारतीय संविधान की विशेषताओं और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों के योगदान को स्मरण करते हुए सभी कर्मचारियों से संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने संविधान की उद्देशिका (Preamble) के पाठ से उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलवाई और इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *