प्रदेश भर में सुनिश्चित कर रहा है सुचारू विद्युत आपूर्ति: यूपीसीएल

 प्रदेश भर के विरल-अविरल उद्योगों, शहरों, दूर दराज गाँवों में सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाये रखने में सफलता प्राप्त की है: यूपीसीएल

देहरादून। प्रदेश के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं के लिये उत्तम गुणवत्ता एवं उचित दरों पर बिजली की उपलब्धता हेतु यूपीसीएल हमेशा से कटिबद्ध है। लगातार बढ़ रही मांग तथा बाजार से चुनौती पूर्ण प्रतिस्पार्धात्मक परिस्थितियों के बावजूद यूपीसीएल पूरे प्रदेश में हर गांव, हर घर तक सुचारू रूप से विद्युत की मांग की आपूर्ति सतत् बनाये रखने हेतु संकल्पित है। प्रबन्ध निदेशक के कुशल नेतृत्व तथा इनोवेटिव पावर पर्चेज स्ट्रेटजी के फलस्वरूप  यूपीसीएल द्वारा प्रदेश भर के विरल-अविरल उद्योगों, शहरों, दूर दराज गाँवों में सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाये रखने में सफलता प्राप्त की है। जागरूक जनमानस के सहयोग तथा शासन एवं उत्तराखण्ड सरकार के मार्गदर्शन में ही ऐसी विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है।
दिनांक 30 नवम्बर, 2024 को उत्तराखण्ड के शहरों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा उद्योगों में विज्ञप्ति जारी किये जाने तक यूपीसीएल स्तर से कोई शेड्यूल रोस्टरिंग नहीं की गई है

दिनांक 01.12.2024 में कुल अनुमानित विद्युत माँग 38.16 मिलियन यूनिट की है जिसमें विभिन्न स्त्रोतों से यूपीसीएल द्वारा अनुमानित विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत की उपलब्धता शतप्रतिशत सुनिश्चित की जायेगी।  यूपीसीएल के स्तर से कल किसी भी प्रकार की कटौती सम्भावित नहीं है। सम्मानित उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार की अपरिहार्य स्थिति में विद्युत की उपलब्धता में कमी होने पर रियल टाइम में Energy Exchange के माध्यम से विद्युत क्रय कर प्राविधानित की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *