मूर्ति विसर्जन एवं शांतिजल परंपरा सम्पन्न।

0
86

सर्वजनिन श्री श्री श्यामा काली पूजा उत्सव:: मूर्ति विसर्जन एवं शांतिजल परंपरा सम्पन्न ।

सर्राफा मंडल देहरादून की इकाई सार्वजनिन श्री श्री शयमा काली पूजा उत्सव समिति (रजि) द्धारा आज दिनाँक 15 नवंबर 2023 प्रातः 8 बजे पूजा, आरती उपरांत भंजन कार्यक्रम,कनकांजली रस्म के उपरांत दोपहर 3:30 बजे मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र ढल्ला* द्वारा बताया गया कि मूर्ति विसर्जन से पूर्व सभी भक्तों द्वारा सिन्धुर खेला,कनकांजली करते हुए भक्तिमय होकर माता रानी को बंगाली नृत्य से रिझाया गया एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

जुगल मायती द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसी मान्यता है कि सिन्धुर खेला करते हुए नृत्य के साथ माता रानी से अपने जीवन, अपने परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है एवं माता रानी से विसर्जनहेतु आज्ञा ली जाती है, साथ ही शांति जल के साथ सभी परिवारों की सुख संपदा हेतु प्राथना के साथ अगले वर्ष पुनः माता रानी के आगमन की प्रतीक्षा की जाती है।

सनथ सामंता द्वारा बताया गया कि मूर्तिविसर्जन हेतु मोती बाजार, बैंड बाजार से होते हुए तिलक रोड, घंटाघर से होते हुए सर्वे चौंक, रायपुर से मालदेवता सौंग नदी में माता रानी की भव्य विशाल मूर्ती का विसर्जन किया गया।

मूर्ति विसर्जन उपरांत दोपहर बाद शांतिजल कि परंपरा के साथ पाँच दिवसिय कार्यक्रम पूर्ण रूप से सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में सर्राफा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील मेसोन, महासचिव अमित वर्मा, काली पूजा समिति के संग्रक्षक जुगल मायती एवं अन्य साथी तपन मन्ना, सनथ सामंता, राम कृष्ण जना, गौतम सासमल,नीलू दोलाई, प्रसन्नजीत अदक, उत्तम सासमल, अरुण दंडपत कमल, गोपाल, बासुदेव एवं सभी परिवार सहित मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here