पोस्ट शेयर करने वाले ने मांगी माफी, अब निशाने पर और

सुबह हुआ मुकदमा शाम को मांग ली माफी

देहरादून।आज दिनाँक 06/02/2025 को थाना रायपुर पर वादी राजेश ममगाई, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल संचालक द्वारा उत्तराखंड में आयोजित 38 वे राष्ट्रीय खेलों के संबंध में मिथ्या व भ्रामक सूचना प्रचारित ,प्रसारित करने तथा उससे उत्तराखंड राज्य के छवि धूमिल करने का प्रयास करने के संबंध में थाना रायपुर पर मुकद्दमा पंजीकृत करवाया गया था।

उक्त मुकदमे में फेसबुक पेज उत्तराखंड वाले की पोस्ट को शेयर करने वाले प्रवीण असवाल द्वारा अपने पेज से उक्त फेसबुक पोस्ट को डिलीट करते हुए उक्त पोस्ट को भूलवश तथा दिगभ्रमित होकर अपने पेज पर पोस्ट करने तथा अपने इस कृत्य पर शर्मिंदा होकर लिखित रूप में तथा फेसबुक पोस्ट के माध्यम से क्षमायाचना की गई है।

पुलिस द्वारा अब उक्त पोस्ट को डालने वाले फेस बुक पेज उत्तराखंड वाले के संचालक व उक्त पोस्ट को शेयर करने वाले अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *