गदरपुर ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज गदरपुर तहसील परिसर में आज एसडीएम गौरव पांडे को एक ज्ञापन सोपा और मांग की कि उनकी एक ही दिन में पांच जगह ड्यूटी लगाई जा रही है जो गलत है निकाय चुनाव के संबंध उनकी ड्यूटी भी लगा दी गई है ।हम और इस तरह की ड्युटियों को आंगनबाड़ियों पर ना ठोकने की मांग करते हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य टीकाकरण का कार्य बीएलओ का कार्य गौरव नंदा के फॉर्म पोषण ट्रैक्र का काम भी हम लोग कर रहे हैं उसके बाद भी निकाय चुनाव के वोट बनाने का कार्य हम लोगों को सोपा गया जो की पूरी तरह गलत है और हम लोगों ने मांग करते है कि सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकतियों पर इतना कार्य का बोझ ना डाला जाए
इस मौके पर एसडीएम गौरव पांडे ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा ड्यूटीयां लगाई गई है इसमें कोताही नहीं होगी और हर हाल में बीएलओ और अन्य विभागों के काम करने ही पड़ेंगे इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो चुनाव आयोग का आदेश होगा उसी के अनुसार तालमेल बैठ कर काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करना पड़ेगा।

