Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

नौकरी के नाम पर लोगों से पैसे हड़पने वाला अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

 

विधानसभा में रक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त द्वारा अपनी एक साथी के साथ मिलकर कई लोगो से नौकरी के नाम पर की थी लाखो की धोखाधड़ी

लोगो से पैसे लेकर सचिवालय तथा विधानसभा में नौकरी के दिये थे फर्जी नियुक्ति पत्र

अभियुक्त के विरुद्ध सचिवालय तथा विधानसभा में नौकरी लगाने को लेकर धोखाधड़ी के पूर्व से 06 अभियोग है पंजीकृत

अभियुक्त की महिला साथी रविकांता शर्मा को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा था जेल

देहरादून। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से इनामी, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थानों पर टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत धोखाधड़ी से संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त विनय भटट पुत्र गिरीश चंद्र भट्ट निवासी 839 साई बाबा एनक्लेव थाना पटेलनगर देहरादून को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 24-03-2023 को थाना नेहरू कालोनी पर वादी श्री उम्मेद सिंह चौहान पुत्र स्व0 राम दत्त तैनाती निरीक्षक विधानसभा सुरक्षा देहरादून द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें अभियुक्त विनय भटट द्वारा अपनी सहयोगी रविकान्ता शर्मा के साथ मिलकर श्रीमती सोनल भट्ट को विधानसभा में रक्षक पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर उनसे 06 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त की गई थी, जिसमे से विनय भट्ट के खाते में ढाई लाख रुपए तथा साढे तीन लाख रुपए रविकांता शर्मा के खाते में आये थे। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा पूर्व में अभियुक्ता रविकान्ता शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, अभियुक्त विनय भट्ट अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में मुखबिर तथा सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए दि0 18/03/2025 को अभि0 विनय भटट गिरीश चंद्र भट्ट निवासी 839 साई बाबा एनक्लेव थाना पटेलनगर देहरादून को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा अपनी साथी रविकांता शर्मा के साथ मिलकर सचिवालय तथा विधानसभा में नौकरी लगाने के एवज में कई लोगों से पैसे लेकर धोखाधड़ी की गई थी। अभियुक्त तथा उसके साथियों के विरुद्ध जनपद देहरादून के अतिरिक्त अन्य जनपदों में भी धोखाधड़ी के 06 अभियोग पंजीकृत है।

अभियुक्त का नाम पता

विनय भटट पुत्र गिरीश चंद्र भट्ट निवासी 839 साई बाबा एनक्लेव थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 36 वर्ष।

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 सुमेर सिंह, थाना नेहरू कॉलोनी
2- उ०नि० कुसुम पुरोहित, चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी
3- का० कमलेश सजवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *