प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी: करण माहरा

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने सूर्यकांत धस्माना को दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना को कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) के रूप में कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे नियमित रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन में सहयोग करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा, जिससे प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पार्टी के वरिष्ठ साथी सूर्यकांत धस्माना को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा द्वारा संगठन और प्रशासन की जिम्मेदारी दिए जाने पर बधाई दिए दी है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि सूर्यकांत धस्माना पूर्णत: इस पद के सुपात्र है और निश्चित ही पार्टी संगठन और पार्टी प्रशासन को इससे नई ऊर्जा मिलेगी!

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के इस निर्णय को विद्वत्तापूर्ण और दूरदर्शिता पूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *