सीएम धामी की चेतावनी, देवभूमि में जो भी रहेगा उसे कानून के साथ रहना होगा

0
85

 

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. इसके साथ ही प्रदेश में वैरिफिकेशन अभियान चलाने की भी तैयारी हो रही है. इस बीच मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम ने कहा कि देवभूमि में जो भी रहेगा उसे कानून के साथ रहना होगा

देवभूमि में कानून के साथ जीना होगा’ : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अवैध मदरसों की फंडिंग की जांच को और तेज किया जाएगा. साथ ही सीएम धामी ने साफ किया है कि उत्तराखंड में अवैध रूप से चलने वाले मदरसों के खिलाफ अभियान के साथ ही अब वैरिफिकेशन अभियान भी चलाया जाएगा. सीएम धामी ने कहा है कि राज्य में संदिग्ध रूप से रहने वालों की पहचान की जाएगी. सीएम धामी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ‘देवभूमि में कानून के साथ जीना होगा’.

कांग्रेस के नेताओं को सीएम धामी ने दिया जवाब

वहीं अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया का भी सीएम धामी ने जवाब दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान दे रही है. बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवैध मदरसों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध कर चुके हैं. हरदा ने धामी सरकार के इस एक्शन का विरोध कर सवाल उठा चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here