मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “फिट इण्डिया, फिट उत्तराखण्ड” अभियान को सार्थक करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा जवानों को फिजिकल फिटनेस के प्रति किया प्रेरित

0
54

पुलिस लाइन देहरादून में किया गया परेड का आयोजन।

परेड में उपस्थित अधिकारियो को कर्मचारियों के हित में दिये आवश्यक निर्देश।

परेड के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा महिला पुलिस कर्मियों तथा स्कूली छात्राओं को समझाया आत्मरक्षा का महत्व।

प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उपस्थित महिला कर्मियों तथा स्कूली छात्राओं को दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

महिला तथा बाल अपराधों की जानकारी देते हुए साइबर अपराध के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायो के सम्बन्ध में किया जागरूक

देहरादून। पुलिस जवानों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक: 04-04-2025 को पुलिस लाइन देहरादून में परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”फिट इण्डिया, फिट उत्तराखण्ड”* अभियान को सार्थक करने के लिए वरिष्ठ अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड में उपस्थित जवानों को फिजिकल फिटनेस के लिये प्रेरित करते हुए उपस्थित अधिकारियों को नियमित रूप से पुलिस कर्मियों की परेड कराने के निर्देश दिये गये।

परेड के उपरान्त पुलिस लाइन देहरादून में महिला पुलिस कर्मियों तथा स्कूली छात्राओं के लिये सेल्फ डिफेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जूडो, वू-शू तथा सेल्फ डिफेंस के कोर्स से प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा डैमो के माध्यम से उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों तथा स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुणों की जानकारी दी गई।

कार्याशाला के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित प्रशिक्षुओं को आत्मरक्षा की महत्वता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि सेल्फ डिफेंस की टेनिंग सभी महिलाओं के लिये बेहद आवश्यक है। उक्त प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढता है साथ ही वे स्वंय को अपनी सुरक्षा के लिये अधिक सक्षम महसूस करती हैं। सेल्फ डिफेंस की टेनिंग उन्हें मानसिक तथा शारिरिक रूप से और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होती है।

कार्यशाला के उपरान्त उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों तथा स्कूली छात्राओं को वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला, बाल अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, साथ ही कानून में महिलाओं की सुरक्षा हेतु किये गये प्रावधानों व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही वर्तमान में बढते साइबर अपराधों के प्रति उन्हें जागरूक करते हुए साइबर अपराधियों द्वारा अपनाये जाने वाले तरीकों व उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here