देहरादून। 05 अप्रैल। उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट के महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में खेले जा रहे मैच के पांचवे दिन लीग के अंतिम दो मैच खेले गए। जिसमें दून लायंस ने 70 रन से विजयी प्राप्त की व दून सुपर किंग ने 02 विकेट से मैच जीता। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस मीडिया प्रभारी एवं मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि मौजूद थे।
दूसरा मैच दून चौंपियन और दून सुपर किंग के बीच हुआ,
दून चौंपियन पहले खेलते हुए 15.3 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट हो गई। दून चैंपियन की ओर से सुनील कुमार ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, इसके अलावा शक्ति बर्थवाल ने 17 और सोबन गुसाईं ने 14 का योगदान किया। दून सुपर किंग की ओर से सुरेन्द्र डसीला ने 3 विकेट, अभय कैंतुरा ने 2 और मनबर सिंह रावत, हर्षमणि उनियाल, कुलदीप रावत ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में दून सुपर किंग ने 13.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन बना दो विकेट से मैच जीता। अभय कैंतुरा ने सर्वाधीक 20 रन, अजय भट्ट ने 18, मनमोहन शर्मा 15 और शैलेन्द्र सेमवाल ने 12 रन की पारी खेली।
दून चैंपियन की ओर से सोबन गुसाईं, शिवेश शर्मा, शक्ति बर्थवाल ने 2-2 विकेट और सुनील कुमार ने एक विकेट लिया।
दूसरे मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस मीडिया प्रभारी एवं मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि खेल हमें न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना जैसे जीवन-मूल्यों को भी मज़बूत करता है। और जब पत्रकार, जो समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, इस तरह के आयोजन में एकजुट होते हैं, तो वह सिर्फ एक खेल नहीं रहता। वह एक संदेश बन जाता है कि हम प्रतिस्पर्धा में भी एकता और सद्भाव बनाए रख सकते हैं। इस टूर्नामेंट के माध्यम से जो ऊर्जा, जो उत्साह और जो आपसी समझ बनी है, वह निश्चित रूप से आपकी पत्रकारिता में भी सकारात्मक असर डालेगी। मैं सभी टीमों को उनके खेल के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन असली जीत उस मुस्कान की होती है जो मैदान में खेलते वक्त चेहरे पर झलकती है।
उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और सभी का आभार व्यक्त किया।


