Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

‘मेरी प्यारी बोई’ पहाड़ की महिला के जीवन, पर आधारित फिल्म 11 अप्रैल से रिलॉन्च होगी

फिल्म में पहाड़ की सबसे बड़ी समस्या पलायन पर एक संदेश देने का प्रयास है

मुकेश धस्माना ने बताया कि ‘मेरी प्यारी बोई’ पहाड़ की महिला के जीवन, उसकी पीड़ा संघर्ष पर केंद्रित है

देहरादून। गढ़वाल की पहली डिजिटल फीचर फिल्म मेरी प्यारी बोई 11 अप्रैल को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में रिलॉन्च होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक मुकेश धस्माना ने राजपुर रोड स्थित एक होटल में मीडिया से वार्ता की । मुकेश धस्माना ने बताया कि ‘मेरी प्यारी बोई’ पहाड़ की महिला के जीवन, उसकी पीड़ा संघर्ष पर केंद्रित है । फिल्म में पहाड़ की सबसे बड़ी समस्या पलायन पर एक संदेश देने का प्रयास है। उन्होंने कहा आज राज्य बनने के बाद उत्तराखंड राज्य की पलायन, बेरोजगारी और महिला की पीड़ा और कष्ट आदि समस्याएं वहीं की वहीं हैं ।मुकेश धस्माना ने कहा कि उनको उम्मीद है कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी और वे भविष्य में इस प्रकार की और फिल्में भी बनाएंगे। आपको बता दे 2004 में जब मेरी प्यारी बोई का फिल्मांकन किया गया था उस वक्त उत्तराखंड में कोई डिजिटल सिनेमा हाल नहीं था ।और उस वक्त कृष्णा पैलेस सिनेमा हाल में डिजिटल प्रोजेक्टर लगाकर इस फिल्म को दिखाया गया था किंतु राज्य के अन्य शहरों में इस फिल्म का फिल्मांकन नहीं हो पाया ।इसलिए अब एक बार पुनः इस फिल्म में मामूली संशोधन कर ग्यारह अप्रैल को रिलॉन्च किया जाएगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *