एस0एस0पी0 देहरादून के सख्त रूख का असर, अवैध खनन व ओवर लोडिंग किसी भी दशा में नही किया जायेगा बर्दाशत,
अवैध खनन ,ओवर लोडिंग तथा यातायात नियमो का पालन न करने पर 50 वाहनो को किया सीज
एस0एस0पी0 देहरादून ने अवैध खनन तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के दिये थे निर्देश,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट तौर पर अवैध खनन,ओवर लोडिंग,ओवर स्पीड तथा यातायात नियमो का पालन न करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के कडे निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में आज दिनांक 30-4-2025 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध खनन,ओवरलोड,ओवर स्पीड तथा यातायात नियमों का उंल्लघन कर लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरूद्व अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा अवैध खनन,ओवर लोडिंग,ओवर स्पीड कर यातायात नियमो का उल्लघंन करने पर 50 वाहनो(डम्पर/ट्रक/टैक्टर ट्रॉली आदि) को सीज किया गया।


