Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

केदारनाथ धाम में पहली बार होगी संगम आरती और क्या-क्या खास है पढ़िए

 

आज अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं तो वहीं 2 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट तथा 4 मई  को बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे

बाबा केदारनाथ को 108 कुंतल फूलों से सजाया जाएगा 

जहां बाबा केदारनाथ के कपाट 2 मई को खोले जाएंगे तो वहीं बाबा केदारनाथ के मंदिर को 108 कुंतल फूलों से सजाया जाएगा बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया की इस बार शंकराचार्य जी की मूर्ति को भी फूलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा इन फूलों की सजावट के लिए करीब 125 कारीगर लगे हुए हैं

केदारनाथ धाम में पहली बार होगी संगम आरती

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने यह भी बताया कि इस बार केदारनाथ धाम में संगम आरती का पहली बार आयोजन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन की व्यवस्थाएं की जाएगी।

विजय थपलियाल ने यह भी बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं और हम श्रद्धालुओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं श्रद्धालु उत्तराखंड से जाकर प्रचार प्रसार करें क्योंकि चारधाम यात्रा भारत से ही नहीं, यहां देश-विदेश से भी यहां लोग आते हैं यात्रा के लिए पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *