Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए : CM

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुन बोले सीएम धामी, अब भारत आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा

देहरादून ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोनवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम दिए संदेश को सुना. सीएम ने पीएम के संबोधन को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी का का राष्ट्र के नाम संबोधन प्रत्येक भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार करता है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम ने जिस प्रकार से पाकिस्तान द्वारा दी जाने वाली परमाणु धमकियों को दृढ़ता से खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया है, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है.

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियानों से यह सिद्ध होता है कि भारत अब किसी भी प्रकार की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के लोग राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. सीएम ने कहा पीएम का यह संबोधन न केवल हमारी सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि हर नागरिक को एकजुट होकर देश की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *