देहरादून में देवभूमि चौक पर युवक की गोली मारकर हत्या

तिलवाड़ी निवासी रोहित नेगी की हत्या।

सूचना पर पहुंची पुलिस जुटी छानबीन में।

गोली मारने में अजहर त्यागी नाम आया सामने।

मृतक भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष भी था।

देहरादून । सोमवार देर रात को भाजपा नेता रोहित नेगी को बीच सड़क पर ही गोली मारने से इलाके में सनसनी मच गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

भाजपा नेता को बीच सड़क पर मारी गोली

मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र का है. सोमवार देर रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी निवासी तिलवाड़ी को खुलेआम एक युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. हत्या के पीछे अजहर त्यागी नाम के शख्स का नाम सामने आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *