MDDA की अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माणों पर कार्यवाही जारी।
देहरादून। पिछले दिनों मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ( MDDA) द्वारा क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों विकासनगर, ऋषिकेश में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की गयी।
वहीं आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों विकासनगर, देहरादून में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की गयी।
तडियाल और जोशी आदि द्वारा लांघा रोड छरबा सहसपुर विकास नगर में लगभग 100 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज,अवर अभियन्ता नितेश राणा,सुपरवाईजर प्यारेलाल जोशी और पुलिस फोर्स मौजूद रही।
वहीं आज देहरादून में साजिद अली द्वारा विष्णुपुरम माजरा में अवैध रूप से किये जा रहे गोदाम निर्माण पर आज सीलिंग की कार्यवाही की गयी।


