मॉडिफाईड साइलेंसरो पर चला दून पुलिस का बुलडोजर

0
25

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर मॉडिफाई साइलेंसर व पटाखे फोड़ने वाली मोटरसाइकिलो के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

प्रेमनगर पुलिस ने पौधा, विधौली, नंदा की चौकी , प्रेमनगर में चलाया चैकिंग अभियान

चैकिंग के दौरान पटाखे फोड़ने वाले व मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग करने वाले 85 वाहनों का पुलिस ने किया चालान, 22 वाहनों को किया सीज, 40000/- रु0 का किया जुर्माना

मोटर साइकिलों में लगे मॉडिफाईड साइलेंसर को हटवाकर लगवाये कंपनी मेड साइलेंसर

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पौंधा, बिधौली, नौगांव पीपलचौक, नंदा की चौकी, झाझरा व प्रेमनगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मॉडिफाईड साइलेंसर व पटाखे फोड़ने वाली मोटरसाइकिलों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस द्वारा पटाखे फोड़ने तथा मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग करने वाले 85 वाहनों का पुलिस द्वारा चालान किया गया, साथ ही 22 वाहनों को सीज कर, 40000/- रुपयों का जुर्माना वसूला गया। सभी मोडिफाइड साइलेंसर के ऊपर पुलिस द्वारा बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया। तथा इस अभियान को जारी रखा जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here