Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

NRI महिला की 20 करोड़ की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी व खरीद- फरोख्त करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश

 

भू – माफियो पर SSP देहरादून का कसता शिकंजा

सहारनपुर के शेरखान गैंग के शातिर अभियुक्त मूंछ सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

गिरोह द्वारा शहर के खाली मकान,जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर व खरीद- फरोख्त कर उसमें किया जाता है कब्जा

अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ तथा शेरखान पर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में दर्ज है दर्जनों मुकदमे

जल्द ही धोखाधड़ी में शामिल शेर खान गैंग के अन्य अभियुक्तों की होगी गिरफ्तारी

देहरादून। दिनांक 21/11/24 को थाना राजपुर पर पीड़िता सुमन देवी, निवासी किशनपुर, राजपुर देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी सहेली रितु मेहता द्वारा किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख हेतु उनको रखा गया था। शेरखान आदि लोग जो कि गिरोह बनाकर काम करते हैं के द्वारा उनकी उक्त जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्राप्त तहरीर पर थाना राजपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना अध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त निर्देशों के क्रम रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून , राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा दस्तावेज व साक्षय के आधार पर अभियुक्त गणों के संबंध में मुखबिर की सूचना पर भूमि धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान व प्रमोद गिरी को दिनांक 27/12/24 को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण ,पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि जमीनों पर कब्जा करने हेतु उन्होंने एक गिरोह बना रखा है। जिसमें करीब 10-12 लोग शामिल है और उनका सरगना शेरखान है। उनके द्वारा द्वारा शहर में खाली जमीन व मकान जिस पर कोई नहीं रहता है की रेकी कर उसके संबंध में जानकारी हासिल कर उक्त जमीन व मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करते हैं तथा दस्तावेज तैयार होने पर वह उक्त जमीन व मकान पर कब्जा करते हैं।
उक्त गिरोह द्वारा शहर में कई जमीन व मकान में इसी तरीके से कब्जा करना प्रकाश में आया है, जिनकी जांच की जा रही है।

अपराधिक इतिहास
अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ तथा शेरखान पर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में दर्ज है कई मुकदमे।सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम/पता अभियुक्तगण
(1)-विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ पुत्र किशन चंद निवासी अपर राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 38 वर्ष ।
(2)-विनोद कुमार उर्फ KD पुत्र स्वर्गीय गुल चरण निवासी ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 44 वर्ष ।
(3)-मुकेश चौहान पुत्र स्वर्गीय गेंदा सिंह निवासी अजबपुर कला दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 56 वर्ष ।
(4)-प्रमोद गिरी पुत्र स्वर्गीय समुद्र गिरी निवासी दीप नगर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष।

पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
2-उप निरीक्षक प्रवेश रावत
3-कांस्टेबल सुशील
4-कांस्टेबल रविंद्र ,थाना राजपुर देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *